गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

Ghaziabad Moharram: गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तय की गई है। इसके अलावा मोहर्रम के दौरान कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू करने को लेकर कहा गया है। मोहर्रम में 87 ताजिए निकलेंगे और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी।

2 min read
ghaziabad moharram preparation
गाजियाबाद में मोहर्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन photo patrika

Ghaziabad Moharram: गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार को सही तरीके से कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बैठक की। इसमें ताजियों की ऊंचाई को लेकर फैसला लिया गया और कहा गया कि ताजिया 12 फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही मोहर्रम पर किसी भी नई परंपरा को शुरू नहीं करने को लेकर भी अपील की गई है। बैठक में करबला और आसपास के इलाकों की व्यवस्था पर भी बात हुई। लोगों ने सफाई, पानी, रोशनी, सड़क और बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी जरूरी काम 20 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मोहर्रम के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो।

ताजिए 12 फीट से ऊंचे नहीं हो

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि मोहर्रम का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस बार कोई नई परंपरा शुरू न करने के लिए भी कहा गया है।

जनपद में 87 ताजिए निकाले जाएंगे

प्रशासन ने कहा है कि अगर कहीं डीजे या लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं तो आवाज तय नियमों के हिसाब से ही रखी जाए। अपर पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर ने बताया कि इस बार जिले में करीब 87 ताजिए निकाले जाएंगे। इसके अलावा कुछ लोग मन्नत वाले ताजिए भी निकाल सकते हैं।

हर जगह तैनात होंगे जवान

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी एसीपी अपने-अपने इलाकों में जाकर मोहर्रम के रास्तों का जायजा लेंगे। इस दौरान ध्यान रखा जाएगा कि जुलूस और त्योहार के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और कहीं भी माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

मोहर्रम और कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज

मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध पर रोक और चल रहे अभियानों की जानकारी ली। बैठक में लंबित मामलों को जल्द निपटाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को लेकर भी निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
18 Jun 2026 10:03 am
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट