गाज़ियाबाद

Lockdown के बीच RPF ने पेश की मिसाल, 500 लोगों को रोज खाना बनाकर खिलाएंगे कर्मचारी

Highlights: -आरपीएफ कर्मचारियों ने पांच सौ लोगों को भोजन बांटा -खाने में पुलाव, दही और पानी दिया गया -खाना खिलाते समय सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन किया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 4:17 PM IST
screenshot_from_2020-03-31_16-12-56.jpg

गाजियाबाद। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच जनपद में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की। आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा स्टेशन के आसपास रहने वाले गरीब व भूखे लोगों को भोजन कराया। दरअसल, स्टेशन के आसपास भारी संख्या में गरीब लोग रहते हैं। लॉकडाउन के चलते इनके पास अब खाने तक का राशन नहीं है।

इस बाबत कदम उठाते हुए आरपीएफ कर्मचारियों ने पांच सौ लोगों को भोजन बांटा। खाने में पुलाव, दही और पानी दिया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को खाना खिलाते हुए सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन किया गया। वहीं आरपीएफ का कहना है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक इन लोगों को रोजाना भोजन कराया जाएगा।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सबसे ज्यादा संख्या में गरीब और बेसहारा लोग रेलवे स्टेशन के आसपास ही नजर आते हैं। अब लॉकडाउन होने के बाद से इन सभी को खाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए अब आरपीएफ कर्मचारी द्वारा खुद खाना बनाकर ऐसे लोगों का पेट भरने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते आज करीब 500 से ज्यादा लोगों को चावल की तैहरी बनाकर उन्हें दही और पानी के साथ उपलब्ध कराई गई। जब तक लॉकडाउन जारी रहेगा, तब तक लगातार ऐसे भूखे लोगों को आरपीएफ भोजन कराएगी।

Updated on:
31 Mar 2020, 4:17 PM IST
Published on: