गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रजनीश दुबे ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। मीटिंग में कोरोना की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में डीएम के अलावा सभी प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे। मीटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।