गाज़ियाबाद

Ghaziabad: शराब बेचकर कमाई गई 6 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी सील

Highlights प्रशासन ने शराब माफिया पर की कार्रवाई मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र का मामला डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर हुई कुर्की
less than 1 minute read
vlcsnap-2020-05-08-15h53m16s385.png

गाजियाबाद। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शराब माफिया के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया गया है। निवाड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार को शराब माफिया के बड़े गेस्ट हाउस को कुर्क कर दिया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह गेस्ट हाउस डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के बाद कुर्क किया गया है।

गेस्ट हाउस को किया सील

गाजियाबाद की निवाड़ी थाना पुलिस ने शातिर गैंगस्टर रवि उर्फ अविनाश पुत्र रामकिशन निवासी गली नंबर 3 भूपेंद्र पुरी मोदीनगर पर कार्रवाई की है। रवि की अपराध द्वारा कमाई गई संपत्ति राम किशन वाटिका गेस्ट हाउस कृष्णाकुंज तिबड़ा रोड इंद्रापुरी के सील कर दिया। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

फरार चल रहा है शराब माफिया

इस बारे में मोदीनगर तहसील के तहसीलदार उमाशंकर तिवारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद मोदीनगर क्षेत्र के अंतर्गत शराब माफिया रवि की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत सील किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम कार्रवाई करते हुए रवि के बैंकट हॉल को सील कराया गया। शराब माफिया रवि काफी समय से शराब का अवैध काम करता है। फिलहाल वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। प्रशासन की सख्ती के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Updated on:
08 May 2020 04:16 pm
Published on:
08 May 2020 04:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी