देवबंद। नगर में गुरुवार देर रात लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस और मोहल्ले के युवक मे झड़प हो गई। आरोप है कि मोहल्ले के युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की है। वहीं, मोहल्लेवालों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने रमजान के पवित्र महिने मे उनके घरों मे घुसकर मारपीट की है। मोहल्ले के लोगों ने एक वीडियो भी वायरल किया है। इसमें शोर—शराबा सुनाई दे रहा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।