नोएडा। लॉकडाउन के तीसरे चरण में अब उद्योगों को भी राहत मिलने लगी है। गौतमु बुद्ध नगर में भी 1000 से ज्यादा कंपनियों को मंजूरी मिल गई है। इनमें से नोएडा में नोएडा में 620 और ग्रेटर नोएडा में 417 कंपनियों को काम शुरू करने की अनुमति मिली है। शुक्रवार को यूपी के शोविंडो नोएडा में सैमसंग कंपनी में काम शुरू हो गया। काफी दिन बाद यहां तीन हजार कर्मचारियों के साथ काम दोबारा शुरू हुआ।