गाज़ियाबाद

Ghaziabad: एसपी क्राइम का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, परिचितों को दिया यह मैसेज

Highlights गाजियाबाद में कार्यरत हैं एसपी क्राइम प्रशांत कुमार फेसबुक आकउंट बनाकर ठगी का किया गया प्रयास सपा नेता का भी फेसबुक अकाउंट किया चुका है हैक  

2 min read
photo_2020-04-28_09-59-15.jpg

गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते गाजियाबाद में क्राइम लगभग जीरो हो गया है। ऐसे में गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्राइम को कंट्रोल करने वाले एसपी क्राइम के फेसबुक अकाउंट पर ठगों ने हमला किया गया है। जैसे ही इसकी जानकारी एसपी क्राइम को मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से फेसबुक पर ही अपना मैसेज छोड़ा। उन्होंने अपने दोस्तों को सचेत करते हुए बताया कि उनके नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले की हो रही है जांच

उन्होंने लिखा कि जो पोस्ट उस पर डाली गई है, वह फेक है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस तरह की हरकत करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि। गाजियाबाद के एसपी क्राइम प्रकाश कुमार का फेसबुक अकाउंट है। उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इसके मैसेंजर से फर्जी तरह से दोस्तों से पैसे मांगे जाने की पोस्ट की गई। जैसे ही इसकी जानकारी एसपी क्राइम प्रकाश कुमार को मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से मैसेंजर पर ही इस तरह के मैसेज का खंडन किया।

दोस्तों को सचेत रहने का कहा

एसपी क्राइम ने अपने दोस्तों को इस तरह की पोस्ट से सचेत होने की पोस्ट भी की है। एसपी क्राइम प्रकाश कुमार का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसने भी इस तरह की हरकत की है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्ट का खंडन करते हुए एसपी क्रइम ने अपने दोस्तों को सचेत रहने के लिए खुद पोस्ट की है। बता दें कि इससे पहले सपा नेता का भी फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांग गए थे।

Updated on:
28 Apr 2020 10:08 am
Published on:
28 Apr 2020 10:06 am
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए