यानी साफ है कि, रोजे के दाैरान इस टेस्ट को कराने से रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल, रमजान माह शुरू हाेने के बाद से मुस्लिम समाज के लोगों में रोजे के दौरान कोरोना टेस्ट कराने को लेकर कई तरह की शंकाएं सामने आ रही थी। अब इस पर दारुल उलूम देवबंद ने फतवा जारी कर इन शंकाओं पर अंकुश लगाते हुए कोरोना टेस्ट कराने को जायज बता दिया है।