वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि गोकश स्कूटी पर अवशेष लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों के टोकने पर वह स्कूटी छोड़कर भाग गए थे। उधर, परतापुर पुलिस ने गगोल-ततीना मार्ग से वाहन में चार गोवंश लेकर जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। परतापुर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो लोगों को पकड़ा गया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस दबिश दे रही है।