Highlights पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया घटना के बारे में पुलिस कर रही है दाेनाें से पूछताछ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में दस वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने परिवार वालों काे घटना बताई तो परिवार थाने पहुंचा और आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अऩुसार पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे और पीड़ित लड़की घर में अकेली थी। आरोपी युवकों ने लड़की को घर पर अकेला पाकर इस हरकत को अंजाम दिया और माैके से फरार हो गए। दोनों आरोपी युवक उनके पड़ोसी ही हैं। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें पीड़ित लड़की ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड स्ट्रोक डे: कोरोना मरीजों के लिए लकवे का अटैक और भी घातक
भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की ओर से आई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आराेपियाें काे हिरासत में ले लिया है। दाेनाें आराेपी नाबालिग है एक की उम्र करीब 13 वर्ष ताे दूसरे की उम्र करीब 16 वर्ष है।