पुलिस ने कर दी यह कार्रवार्इ
गाजियाबाद।पूजा-अर्चना कर गाजियाबाद की गंगनहर में नहा रही युवतियों को दो लड़काें ने ताकना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उनके पर अश्लील कमेंट भी पास कर दिए।लेकिन उनको अपनी यह काम इतना भारी पड़ा कि उनका वीडियो वायरल हो गया।लड़को का यह वीडियो लड़की को देखते हुए नहीं बल्कि बल्कि पीटते हुए का वायरल गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया।जिसके बाद मौके पर जमा अन्य लोग फरार हो गये।
पूजा-अर्चना कर गंगा में नहा रही थी युवतियां
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह एक महिला और युवती गंग नहर पर पूजा पाठ करने के लिए गई थी। पूजा-पाठ कर वह गंग नहर में स्नान करने लगी। उन्हें गंग नहर में स्नान कर रही थी। तो वहीं पास में खड़े एक लड़के ने उन्हें चोरी चुपके से ताकना शुरु कर दिया। स्नान करती हुर्इ युवतियों ने लड़के को यह हरकत कर देते देख थोड़ा सा बचाव किया। इस पर आरोप है कि लड़के ने उन पर अश्लील कमेंट किया। इस पर युवती मनचले युवक के पास पहुंच गर्इ।
आरोपी को पुलिस ने दबोचा
युवक द्वारा अश्लील हरकत करने पर युवती उसके पास पहुंच गर्इ।यहां उसने मनचले को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिये।इतना ही नहीं जैसे ही कुछ लोगों ने युवती द्वारा एक युवक को पिटाई करते देखा।तो पास खड़े लोगों ने भी युवक की जमकर पिटाई की।साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली।और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन जिस दौरान मनचली की पिटाई की जा रही थी।उसी दौरान पास में खड़े एक युवक द्वारा यह पूरी वीडियो बना ली गई।इस वीडियो को भी पुलिस को सौंप दिया गया है।फिलहाल पुलिस ने मनचले को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।