गाज़ियाबाद

BIG NEWS: राज्यपाल ने सीएम योगी को इस वजह से दी UP में सुरक्षा बढ़ाने की सलाह, देखें वीडियो-

गाजियाबाद पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने कहा- प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिखा यूपी सरकार को पत्र
2 min read
cm yogi adityanath
राज्यपाल ने सीएम योगी को इस वजह से दी UP में सुरक्षा बढ़ाने की सलाह

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, यह बात हम नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने माना है। राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार को सुरक्षा की दृष्टि से कई तरह के इंतजाम किए जाने के सुझाव दिए हैं। यह बात उन्होंने उस वक्त कहीं जब वे एक निजी शिक्षा संस्थान में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी रूबरू हाेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को सुरक्षा बढ़ाई जाने के लिए सुझाव दिए गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को गाजियाबाद में एक निजी शिक्षा संस्थान में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि इसके बाद उनसे एक सवाल पूछा गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि उत्तर प्रदेश में भी पुलिस कमिश्नर होना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में ऐसा होता है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्होंने जरूरी समझा। इसलिए ऐसा किया है उनसे जब गठबंधन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सवाल मेरे लिए नहीं है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को खुद के बीच पाकर छात्र काफी खुश नजर आए। दरअसल छात्रों के बीच दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पहुंचे थे।

बच्चों को भी दी सलाह

बता दें कि गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित एक निजी शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की मौजूदगी से छात्र काफी खुश नजर आए। उन्होंने मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को अपनी हैंडराइटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे एग्जामिनर उनकी हैंडराइटिंग देखते ही नंबर देने पर मजबूर हो जाए। कई बार अच्छी हैंडराइटिंग नहीं होने पर अच्छा एग्जाम देने के बावजूद अच्छे नंबर नहीं मिल पाते हैं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जब छात्रों के बीच आता हूं तो कुछ ईर्ष्या होती है। उनको लगता है कि काश वह भी छात्र होते।

Updated on:
20 Jan 2019 11:36 am
Published on:
20 Jan 2019 11:30 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी