गाज़ियाबाद

मुंह पर मास्क न लगाने पर गार्ड ने सोसायटी में नहीं दी एंट्री, दिखा हैरान करने वाला मंजर

Highlights: -सरकार ने सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है -सोसायटियों में भी मास्क बिना एंट्री बंद कर दी है -एंट्री से मना करने पर गार्ड के साथ झगड़ा किया गया
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2020, 4:28 PM IST
screenshot_from_2020-04-18_16-20-45_1.jpg

गाजियाबाद। जनपद के थाना इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक पॉश सोसाइटी में रहने वाले लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बाद एक शख्स के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को गाली गलौच करते हुए धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, गाली देते हुए एक वीडियो भी वायरल हो गया है। इस पूरे मामले की शिकायत आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस से की गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

देशभर में कोविड-19 एक भयानक महामारी के रूप में पनप रहा है। जिसके चलते आए दिन सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि सरकार द्वारा इसे बेहद गंभीरता से लिया गया है। जिसके चलते 3 मई तक देशभर में लॉक डाउन किया गया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन लोगों को इसके बारे में लगातार जागरूक करने में भी जुटे हुए हैं, तो वहीं अब इसके प्रति आरडब्लूए भी पूरी तरह जागरूक है। जिसके चलते थाना इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक पॉश कहलाई जाने वाली ग्रीन आशियाना सोसाइटी में ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर आरडब्ल्यूए के द्वारा सोसाइटी में प्रवेश करने वाले या रहने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं कि वह इस जानलेवा बीमारी को नहीं समझ पा रहे हैं।

शनिवार को सुबह ही सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड के साथ कुछ ऐसे लोगों का झगड़ा होने लगा, जिन्होंने मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था और गार्ड के द्वारा उन्हें टोका गया झगड़ा बढ़ता देख आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद बात बढ़ती चली गई और इतना ही नहीं आपस में गाली-गलौच भी होने लगी। आरडब्ल्यूए के सचिव का आरोप है कि जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। उन्होंने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को यह धमकी दी गई है। कि उसका एक भाई पुलिस विभाग में अधिकारी है और दूसरा भाई वकील है ।वह सब जानते हैं कि किसी भी कानून में यह नहीं लिखा है कि वह मास्क लगाकर ही कॉलोनी के अंदर जाएं । इसलिए वह मास्क नहीं लगाएंगे।

बहरहाल झगड़ा बढ़ते देख आरडब्ल्यूए के द्वारा तत्काल प्रभाव से 112 नंबर पर कॉल किया गया और जो लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए इंदिरापुरम के थाना अध्यक्ष अमित खारी ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस पूरे मामले में थाना अध्यक्ष का भी यही कहना है कि सभी लोगों को लॉक डाउन का पूरा पालन करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील का भी ध्यान रखते हुए मुंह पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए। ताकि खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरे भी सुरक्षित रह सकें।

Updated on:
18 Apr 2020, 4:28 PM IST
Published on: