हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी (Hindu Raksha Dal president Pinky Chaudhary) ने भंडारे में एक मुस्लिम युवक के हाथ से प्लेट छीन ली। अब पिंकी चौधरी (Pinky Chaudhary) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाजियाबाद में आयोजित एक भंडारे का वीडियो (Bhandara video viral) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भंडारे में पहुंचे एक मुस्लिम युवक के हाथ से हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) के अध्यक्ष पिंकी चौधरी (Pinky Chaudhary) ने प्लेट छीन ली। पिंकी चौधरी, मुस्लिम युवक के हाथ से प्लेट छीनते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
भंडारे में मुस्लिम शख्स के हाथ से प्लेट छीनते हुए पिंकी चौधरी ने कहा- सुनो भाई, यहां कोई मुल्ला न आए। किसी को अच्छा लगे या न लगे। कोई मुसलमान हमारा खाना न खाए। पिंकी चौधरी के इस कारनामे के बाद मुस्लिम युवक भंडारे से चला जाता है। इस दौरान पिंकी चौधरी की बात सुनकर उनके समर्थक हंसने लगते हैं।
पिंकी चौधरी के अनुसार, यह वीडियो साहिबाबाद में आयोजित कार्यक्रम का है। यह कार्यक्रम करीब 20 दिन पहले आयोजित किया गया था। अब कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिंकी चौधरी ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। हिंदुओं के कार्यक्रमों में मुसलमानों का आना गलत है। मैंने ऐसा ही किया है। पिंकी चौधरी ने कहा कि यह वीडियो किसने बनाया है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने कारनामों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। भंडारे में युवक के हाथ से प्लेट छीनने के अलावा भी वे कई तरह के कारनामों की वजह से चर्चा में रहे हैं। इससे पहले गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पिंकी चौधरी ने कहा था कि हिंदू परिवार यदि चौथे बच्चे को जन्म देता है तो वह 21 हजार रुपए की सहयोग राशि देंगे।
पिंकू चौधरी ने यह भी कहा था कि 5वें बच्चे के जन्म पर वे 31 हजार रुपए देंगे। पिंकी चौधरी का कहना था कि हिंदू परिवार एक या दो बच्चे ही पैदा कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम परिवार 10 से 12 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इसलिए हिंदू परिवारों को भी ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए।
पिंकी चौधरी ने दिसंबर 2025 में हिंदू परिवारों को अपनी रक्षा करने के लिए तलवार बांटी थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पिंकी चौधरी को 6 जनवरी को अरेस्ट किया था। इसके बाद 15 जनवरी को जमानत पर छूटने के बाद उन्होंने 25 किमी लंबा जुलूस निकाला था। 29 दिसंबर 2025 को पिंकू चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पिंकी गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एरिया में अपने समर्थकों के साथ घर-घर तलवार बांटते हुए दिख रहे थे।
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने पिंकू चौधरी का विरोध किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह शर्मनाक हरकत है। भंडारे में ऐसी हरकत शोभा नहीं देती है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- लोग पुण्य कमाने के लिए भंडारा करते हैं, लेकिन ऐसी हरकत करने पर कौन सा पुण्य मिलेगा? तीसरे यूजर ने कमेंट किया- मुस्लिमों को भंडारे में नहीं जाना चाहिए।