गाज़ियाबाद

अब घर बैठे ऑनलाइन लीजिये नया बिजली कनेक्शन, जानिये कैसे-

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की ऑनलाइन बिजली कनेक्शन की सुविधा
2 min read
Ghaziabad

गाजियाबाद. क्या आप जानते हैं कि अब सरकार द्वारा बिजली के कनेक्शन लेने के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। यानि अब आप घर बैठे नया बिजली कनेक्शन ऑनलाइन घर बैठे ले सकते हैं। इसके लिए हमने गाजियाबाद के बिजली विभाग में तैनात अकाउंट ऑफिसर निमिष भटनागर से बात की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही दलालों से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ताओं की इसी परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नया बिजली कनेक्शन देने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब घर बैठे ही नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे लोगों की समय की बचत होगी और इस प्रक्रिया से कालाबाजारी भी नहीं हो होगी।

भटनागर ने बताया कि अब तक लोगों को कनेक्शन लेने के लिए बिजली दफ्तर आना पड़ता था। नयी सुविधा शुरू होने के बाद अब उन्हें घर बैठे ऑनलाइन कनेक्शन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि बिजली निगम लोगों को प्रीपेड कनेक्शन भी दे रहा है। यह कनेक्शन रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों को भी दिया जाएगा। इसमें मीटर जितना चार्ज कराएंगे उसके बाद उतनी ही बिजली मिल पाएगी।

नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि यूपी में नए बिजली कनेक्शन के लिए https://www.uppclonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। साथ ही राशन कार्ड की एक कॉपी और स्थाई प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र भी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करेंगे। आपको आप्शन ऑनलाइन न्यू कनेक्शन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी दिखाई देगा। उस फार्म को ध्यानपूर्वक भरें, जिसमें पूरी डिटेल दी गई है। फार्म में पूछी गई सभी जानकारी भरते समय कोई गलती न करें। जैसे ही आप फार्म भरकर उसे सबमिट करेंगे तो आपको एक कोड मिलेगा, जिसे फार्म में अंकित होगा। उसके बाद आप अपने फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। सभी जानकारी यदि आपके फार्म में सही-सही भरी हुई हैं तो आपका फार्म बिजली विभाग सबमिट कर लेगा और आपको ऑनलाइन ही इसकी सूचना देगा और जल्द ही आपका नया कनेक्शन आपको मिल जाएगा। फार्म के अंदर यह भी अवश्य लिखना होगा कि आपको कनेक्शन प्रीपेड चाहिए या पोस्टपेड। आप अपनी जानकारी के लिए इस पूरे फार्म का प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास रख सकते हैं, ताकि भविष्य में भी आपके पास पूरी जानकारी रहे।

Updated on:
07 Feb 2018 10:48 am
Published on:
07 Feb 2018 10:46 am
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल