3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिक्किम की किशोरी से कराया जा रहा था देह व्यापार, ग्राहक के चंगुल से छूटी तो सुनाई आपबीती

सिक्किम की किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Feb 2018, 1:18 PM IST

noida

नोएडा. सिक्किम में गरीब परिवार की एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर लार्इ एक महिला ने दिल्ली के तीन युवकों को बेच दिया। वहीं आरोपी युवकों ने किशोरी का इस्तेमाल कर रुपया कमाने के लिए उसको देह व्यापार के गंदे धंधे में धकेल दिया। बता दें कि तीनों युवक सात दिन से किशोरी के साथ न केवल खुद सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे, बल्कि पीड़िता से देह व्यापार भी करा रहे थे। सेक्टर-37 से रविवार रात को किसी तरह किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाना सेक्टर-39 पहुंच गई। जहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े- निकली जिम ट्रेनर जितेंद्र की रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली, हालत नाजुक, देखने पहुंचे ये दिग्गज नेता

खाकी वर्दीधारी का पहले हो एनकाउंटर: राजबब्बर, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम के जोहरतांग निवासी 15 वर्षीय किशोरी का परिवार आर्थिक रूप में कमजोर है। उसके परिजन सिक्किम में मजदूरी करते हैं। करीब 10 दिन पहले सिक्किम में रहने वाली एक महिला किशोरी के घर पहुंची और किशोरी को अच्छी तनख्वाह पर दिल्ली के एक होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस पर परिजनों ने किशोरी को उसके साथ भेजने की हामी भर दी। इस पर अगले ही दिन आरोपी महिला किशोरी को अपने साथ दिल्ली ले आर्इ।

यह भी पढ़े- राजब्बर ने कहा- पुलिस वर्दी में बदमाश छुपे हैं

तीन युवकों ने देह व्यापार में धकेला

महिला ने किशोरी को दिल्ली के साकेत में तीन युवकों को मोटी रकम में बेच दिया। तीनों युवक पिछले एक सप्ताह से पीड़िता को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। इतना हीन नहीं आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद आैर नोएडा में किशोरी को देह व्यापार के लिए ग्राहकों के साथ भेजते थे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। रविवार रात को तीनों युवक किशोरी को देह व्यापार के लिए नोएडा के सेक्टर-37 में पहुंचे और उसे एक ग्राहक को सौंप दिया।

जानिये, फर्जी एनकाउंटर की पूरी सच्चाई, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

फर्जी मुठभेड़ में घायल जिम ट्रेनर जितेंद्र की हालत में सुधार, सपा ने दागे सवाल

ग्राहक के चंगुल से किसी तरह छूटकर थाने पहुंची किशोरी

इस दौरान युवती किसी तरह ग्राहक के चंगुल से छूटकर थाना सेक्टर-39 पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को सेक्टर-37 स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि यहां आरोपी पीड़िता की तलाश कर रहे थे। आरोपियों की पहचान दिल्ली के किशन निवासी ओमकार, फरीदाबाद निवासी समीर व अनूप गुप्ता के रूप में हुई है। हालांकि सिक्किम निवासी आरोपी महिला मोनिका अभी फरार है। पुलिस ने महिला समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।