गाज़ियाबाद

UP समेत इन राज्यों में फिर भीषण गर्मी की मारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का हाल

गुरुवार को आसमान साफ रहने के साथ ही धूप काफी तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकते हैं।

less than 1 minute read
weather.jpg

राजधानी से सटे नोएडा व गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार से सूर्य की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी के साथ उमस भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग की माने तो ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को भी रह सकती है। जोकि रविवार तक जारी रहेगी। सोमवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से गाजियाबाद व नोएडा के तापमान में फिर से कुछ कमी आने की संभावना है।

तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना

गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। धूप काफी तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकते हैं। इसके बाद 13 से 15 मई तक लू का प्रकोप रहेगा। इस दौरान तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकते हैं। इसके बाद 16 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जिले पर पड़ेगा। इसकी वजह से बादल छाएंगे। तापमान करीब 1 से दो डिग्री तक कम हो सकते हैं। 17 मई तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इन राज्यों के तापमान में होगी वृद्धि

उधर, आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा IMD के मुताबिक इस बीच, गुजरात में दो दिन बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Published on:
12 May 2022 08:37 am
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट