गाज़ियाबाद

Coronavirus का कहर: गाजियाबाद में 4 निजी अस्पताल समेत 5 में किए जा रहे आइसोलेशन वार्ड तैयार

Highlights . कोरोना वायरस के इलाज के लिए 4 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी . ESIC हॉस्पिटल में भी 30 बेड की गई व्यवस्था . कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रश
less than 1 minute read
1800x1200_coronavirus_1.jpg
1800x1200_coronavirus_1.jpg

गाजियाबाद। कोरोना वायरस धीरे-धीरे जनपद में अपने पैर पसारता जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग भी बेहद गंभीर है। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियां करते हुए नए आइसोलेशन वार्ड बनाए है। ESIC के साथ-साथ निजी अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड बनानेे के लिए हैं। डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि ESIC हॉस्पिटल, मैक्स वैशाली, नरेंद्र मोहन, सर्वोदय, फ्लोरिस हॉस्पिटल आदि में बेड बनाएं जाएगे।

डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस पूरे विश्व के लिए खतरा बन रही है। इसकी रोकथाम के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से कोविड-19 से प्रभावित लोगों को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कुछ निजी अस्पतालों को भी चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद इलाके में स्थित ESIC में 30 बेड की व्यवस्था की गई है।

न्यू सर्वोदय अस्पताल कविनगर में 100 बेड की व्यवस्था की जानी है। प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस अस्पताल में 75, नरेंद्र मोहन अस्पताल और मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में 100-100 बेड की व्यवस्था की जानी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील करते हुए संचालित किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Updated on:
30 Mar 2020 04:28 pm
Published on:
30 Mar 2020 04:26 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी