गाज़ियाबाद

मिनाक्षी लेखी की टिप्पणी के बाद जाट समुदाय के लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, भाजपा में मचा हड़कंप

हाल में ही बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा सोशल मीडिया पर जाट समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
2 min read
modi
मिनाक्षी लेखी की टिप्पणी के बाद जाट समुदाय के लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, भाजपा में मचा हड़कंप

गाजियाबाद। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा जाट समाज पर गलत टिप्पणी की गई। जिस के विरोध में मंगलवार को जाट समाज के लोगों गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक पर पहुंचे जमकर हंगामा काटा। दरअसल, मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर जाट समाज के लोगों पर टिप्पणी की थी।

जिसके बाद समाज के लोगों में उबाल है और उन्होंने एकत्रित होकर मीनाक्षी लेखी का पुतला फूंका। साथ ही बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिसके बाद हालात को देखते हुए मौके पर भरी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि गुस्साए लोगों ने बावजूद इसके मीनाक्षी लेखी का पुतला दहन किया।

बता दें कि हाल में ही बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा सोशल मीडिया पर जाट समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज का गुस्सा आसमान पर पहुंच चुका है। इसके बाद गाजियाबाद में जाट समाज के तमाम लोग इकट्ठा हुए और मीनाक्षी लेखी का पुतला फूंका। हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को रोका भी गया। लेकिन लोगों के अंदर मीनाक्षी लेखी के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ था।

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी जाट समाज के लोगों ने मीनाक्षी लेखी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। जाट समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि मीनाक्षी लेखी अक्सर विवादित बयान देती आई है। जो कि हमेशा से विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं और उन्होंने इस बार फिर जाट समाज को मोहरा बनाया है। जिससे पूरे जाट समाज के अंदर काफी गुस्सा व्याप्त है।

Published on:
07 Aug 2018 05:24 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी