बसपा ने गौतमबुद्ध नगर से वीरेंद्र डाढ़ा को लोकसभा उम्मीदवार काफी पहले घोषित कर दिया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया है।लेकिन कई बार ऐसा हो चुका है कि चुनाव से पहले प्रत्याशी बदल जाते हैं। मायावती के गृहजनपद में सियासी गलियारों में भी कुछ ऐसी ही चर्चा चल रही है। इसके लिए कई नेता लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं।इसके अलावा गठबंधन होने की स्थिति में कुछ और दलों के नेता भी बसपा आलाकमान के संपर्क में बताए जा रहे हैं।चर्चा है कि इन्हीं में से एक भाजपा के दिग्गज नेता भी हैं, जो इस समय विधायक भी हैं।बताया जा रहा है कि विधायक जी संसद जाने का ख्वाब देख रहे हैं। इस चक्कर में वह पार्टी बदलने को भी तैयार हैं।