गाज़ियाबाद

महामंडलेश्वर नरसिंहानंद करेंगे मुख्यमंत्री योगी के आवास पर आमरण अनशन, जताई अपनी हत्या की आशंका

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम पिछले 20 वर्षों से योगी आदित्यनाथ के साथ हैं और आगे भी समर्थन करते रहेंगे

2 min read
ghaziabad_dhamki.jpg

गाजियाबाद. जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि ने शिव शक्तिधाम डासना में पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट लगाने के विरोध में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर आमरण अनशन करने की घोषणा की।

पुलिस पर लगाया आरोप

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम पिछले 20 वर्षों से योगी आदित्यनाथ के साथ हैं और आगे भी समर्थन करते रहेंगे, लेकिन राजनीति से प्रेरित पुलिस शिवशक्ति धाम को उजाड़ने की कोशिश कर रही है, यह असहनीय है। उनका आरोप है कि पुलिस उनकी हत्या कराना चाहती है, जिसके लिए उसे मोटी रकम मिली है।

पुलिस नहीं लगा पा रही सुराग

40 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कोई मंदिर परिसर में घुस कर हत्या का प्रयास करके चला जाता है, लेकिन उसका सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। वहीं पूजा करने या अन्य किसी कार्य के लिए जो हिंदू आते हैं उनको पुलिस घुसने नहीं देती है। इसका विरोध मैं करता हूं, जिसके कारण पुलिस मुझ पर गुंडा एक्ट लगाना चाहती है।

प्रशासन से करेंगे न्याय की मांग

उन्होंने कहा कि स्वामी नरेशानंद पर हमले के बाद उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन योगी जी के लिए और कुछ विधायकों के कहने पर हमने आंदोलन को रोक दिया था। लेकिन जिस तरह अब पुलिस मुझ पर झूठी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है तो मुझे भी अब कुछ करना होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को डीएम से मिलकर इस मामले में न्याय की मांग करेंगे अगर प्रशासन ने भी सुनवाई नहीं की तो अगले हफ्ते से योगीजी के आवास पर आमरण अनशन करेंगे।

Published on:
26 Oct 2021 05:28 pm
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला