27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल की सट्टेबाजी में हुआ कर्जदार तो खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से वसूले 10 लाख

सट्टेबाज युवक आईपीएल में लाखों रुपये का सटटा लगा बैठा। इस सट्टेबाजी के चक्कर में युवक के ऊपर लाखों का कर्जा हो गया। कर्जदार अपनी रकम का तगादा युवक से कर रहे थे। लेकिन उसके पास ढेला भी नहीं था जो कि वह कर्जदारों को दे सके। इसी दौरान उसके शातिर दिमाग में एक आइडिया आया और उसने अपने अपहरण का नाटक रच लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 26 Oct 2021, 5:00 PM IST

arrest.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक युवक का अपहरण होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की डिमांड रखी। जिसे परिजनों ने स्वीकार किया और अपहरणकर्ताओं को दस लाख देकर युवक को छुड़ा लिया।

यह भी पढ़ें : साध्वी बोलीं- सड़कों पर पटाखे फोड़ना गलत है तो नमाज पर भी लगे रोक

पुलिस जब हकीकत की तह तक गई तो पूरे मामले की परते खुलती गई। पता चला कि आईपीएल की सट्टेबाजी में लिया गया कर्जा उतारने के लिए ही युवक ने खुद के ही अपहरण का ड्रामा रच दिया और दोस्त के साथ मिलकर पिता से 10 लाख रुपये फिरौती में वसूल लिए। मामले में पुलिस ने बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

ये था मामला

पुलिस के अनुसार बिनौली थाना अंतर्गत बरनावा गांव निवासी आसिम ने अपने भाई आकिल के अपहरण के बाद 10 लाख रुपये फिरौती वसूले जाने की शिकायत बिनौली थाने पर दर्ज कराई थी। बिनौली थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहरण की झूठी घटना को अंजाम दिलाने के मामले में आकिल व उसके साथी साज को गिरफ्तार कर लिया।

उनके कब्जे से फिरौती में वसूले गए सात लाख रुपये, एप्पल फोन, व एक आई-20 गाड़ी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आकिल ने बताया कि फिरौती में वसूले गए रुपयों से वह अपना कर्जा वापस करता। जिसके लिए उसने साजिश रची थी। लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से उसकी पूरी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

यह भी पढ़ें : Weather Update: 6 डिग्री गिरा तापमान, रातें हुई सर्द, आने वाले दिनों में कोहरे के लिए रहिए तैयार