लोनी में केजी क्लास के छात्र की स्कूल में संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
गाजियाबाद। गुरुग्राम का प्रद्युम्न हत्याकांड़ मामला अभी ठीक से सुझला भी नहीं था कि यूपी में भी एक स्कूल में मासूम छात्र की मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना गाजियाबाद के लोनी की है। जहां एक 7 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल में मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन स्कूल प्रबंधन का कहना है कि LKG में पढ़ने वाले मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ी। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई थी। परिजनों द्वारा मासूम को हॉस्पिटल ले जाया गया ।लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया ।जबकि मासूम के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में टीचर्स ने बच्चे की फीस जमा न किए जाने के कारण उसकी पिटाई की। जिसके कारण बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों ने थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
क्या था मामला ?
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी इलाके की इंदिरा मार्केट कॉलोनी में एक प्ले स्कूल है ।इस स्कूल में टोली मोहल्ला में रहने वाले शुजाउद्दीन नामक व्यक्ति का 7 वर्षीय बेटा कातिल प्राइवेट स्कूल में LKG में पढ़ता था ।रोजाना की तरह वह बुधवार को भी स्कूल गया लेकिन अचानक ही शुजाउद्दीन के पास शिक्षक का फोन आया। जिसके बाद आनन फानन में शुजाउद्दीन स्कूल पहुंचे और अपने बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई ।जिसके बाद शुजाउद्दीन ने कातिल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया ।लेकिन वहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल ?
एक तरफ स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कातिब की अचानक ही तबीयत बिगड़ी थी तो वहीं दूसरी तरफ कातिब के पिता शुजाउद्दीन का आरोप है कि कातिब की समय से फीस जमा न होने के कारण शिक्षकों द्वारा उसकी पिटाई की गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हुई है। शुजाउद्दीन की ओर से स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाने के बाद हुई मौत का कारण मानते हुए थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्या का कहना है। कि टोली मौहल्ला कॉलोनी निवासी शुजाउद्दीन द्वारा एक तहरीर दी गई है ।जिसमें अपने 7 वर्षीय बेटे की शिक्षक द्वारा की गई पिटाई के बाद मौत होना बताया गया है ।फिलहाल पुलिस ने कातिब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर कातिल की मौत कैसे हुई है । बहराल फिलहाल प्रशासन द्वारा कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद से जनपद के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हुए हैं। लेकिन लोनी इलाके में यह स्कूल यदि खुल रहा था ।तो इसका मतलब साफ है कि प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी ।कहीं ना कहीं स्कूल प्रबंधन इस मामले में भी घिरता दिखाई दे रहा है।