
Faizabad Police
फैजाबाद . जिले के ग्रामीण अंचल पटरंगा इलाके में 2 दिन से घर से लापता दिव्यांग का शव गांव के बाहर एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया है . ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . मृत दिव्यांग 2 दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गया था .जिसके बाद परिजनों ने दिव्यांग की काफी तलाश की और जब वह नहीं मिला तो पटरंगा थाने पहुंचकर दिव्यांग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी . साथ ही परिवार के लोग खुद भी दिव्यांग की तलाश में भटक रहे थे कि बुधवार की शाम गांव के बाहर ही एक कुएं में दिव्यांग का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है .पुलिस घटना की जांच कर रही है .
शौच करने निकला था लल्लू कैसे गिरा कूएँ में हुआ हादसा या कोई साजिश पुलिस कर रही है जांच
मिली जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला लल्लू सोमवार की शाम 6:30 बजे शौच करने के उद्देश्य से गांव के बाहर गया था .लेकिन वह लौटकर नहीं आया परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला .2 दिन तक तलाश करने के बाद बुधवार की शाम 4:00 बजे गांव के पास एक खेत में मौजूद कुएं के पास लापता लल्लू का डंडा पड़ा हुआ दिखाई दिया .जिसके बाद सूचना मिलने पर गांव के और लोग भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने कांटे के जरिए लल्लू केशव की तलाश शुरू की तो कुछ ही देर बाद कूएँ के अंदर लल्लू का शव नजर आया . जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर लल्लू के शव को कूएँ से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी .घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है .दिव्यांग युवक किसी वारदात का शिकार हुआ या खुद किसी दुर्घटना के चलते कुएं में गिरा पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है
Published on:
11 Jan 2018 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
