12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड का कहर: मुरादाबाद में बुधवार रहा सबसे ठंडा दिन, मंडल में अब तक चार की मौत

मुरादाबाद में ठंड ने तोड़ा बीते चार साल का रिकॉर्ड, अभी कुछ दिन तक नहीं मिलेगी ठंड से निजात- मौसम विभाग

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद। जनवरी के दूसरे हफ्ते में भी ठंड का कहर लगातार बना हुआ है। बीते कई सालों में ठंड का यह असर सबसे ज्यादा माना जा रहा है। वहीं पिछले पांच दिनों में की बात करें तो लगातार दिन का अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया। बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 10.5 रिकॉर्ड किया गया है। ठंड का आलम ये है कि संभल और रामपुर में अलग अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। उधर मौसम विभाग के माने तो जनवरी के पहले दस दिनों की ठंड बीते चार सालों में सबसे ज्यादा रही है। दूसरी ओर ठंड के कहर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 13 जनवरी तक आठवीं के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

एक जनवरी से दस जनवरी तक अधिकतम व् न्यूनतम तापमान इस तरह रहा:

जनवरी तारीख --अधिकतम --न्यूनतम

1 ----------------21---------- 6

2- ---------------20----------- 6

3--------------- 15.2---------- 5.7

4----------------12-------------6

5----------------16.6----------6.8

6----------------15-------------4

7-------------- 17.2------------4

8-------------- 19.2---------- 4.5

9--------------14.4----------- 2.5

10-----------10.8------------4.5

टूटा कई सालों का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के स्थानीय प्रभारी निसार अहमद की माने तो अभी अगले एक सप्ताह तक ठंड से निजात पूरी तरह नहीं मिलेगी। दिन में धूप जरूर निकलेगी। लेकिन गलन भी रहेगी। वहीं मौसम विभाग के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो इस साल एक से दस जनवरी तक जो ठंड पड़ी है वो पिछले चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। विभाग के मुताबिक बीते चार सालों में इतनी भीषण ठंड नहीं पड़ी थी। ठंड के चलते आमजन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।

ठंड से अब तक चार की मौत
आपको बताते चले कि इस भीषण ठंड से मंडल में रामपुर में तीन और संभल में एक शख्स के मरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक रामपुर में सदर तहसील के लालू नगला निवासी शफीक अहमद को ठंड लग गयी थी। जिसके बाद उन्हें डाक्टरों को भी दिखाया,लेकिन बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं केमरी गांव में भी किसान मुहम्मद नबी और स्वार के लाडपुर गांव में मझर मियां की मौत ठंड लगने से हुई। दूसरी ओर संभल के असमोली थाना क्षेत्र में प्रमोद की भी ठंड के कहर ने लील लिया।