गाज़ियाबाद

लेडी डाॅक्टर ने जब लिया तांत्रिक का सहारा तो हो गया यह कांड

अब पुलिस के पास जाकर महिला ने लगार्इ गुहार
2 min read
tantrik

गाजियाबाद।आप ने अक्सर सुना होगा कि अनपढ़ लोग ही तंत्रमंत्र की बातों में आते है, लेकिन गाजियाबाद में एक एेसा मामला सामने आया है। जहां अपनी घरेलू समस्या से परेशान एक लेडी डाॅक्टर को तांत्रिक ने झांसे में लेकर एेसा काम कर दिया। जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गये। दरअसल लेडी डाॅक्टर ने तांत्रिक पर तंत्र मंत्र के सहारे लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। अब महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

घरेलू समस्या के चलते पहुंची तांत्रिक के पास

जानकारी के अनुसार नगर बाग कालोनी मे रहने वाली महिला चिकित्सक सुनीता शर्मा अपने परिवार के साथ रहती है। वह पेशे से डाॅक्टर है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी घरेलू समस्याआें से परेशान थी। इसी को लेकर उन्हें किसी ने बताया कि एक तांत्रिक गाजियाबाद में रहता है। जो आपकी सभी घरेलू समस्याआें को खत्म कर देगा। लेडी डाॅक्टर गाजियाबाद पहुंची और अपनी समस्या तांत्रिक को बताई। तांत्रिक ने अपनी तंत्र मंत्र की विद्या से लेडी डाॅक्टर को तरह तरह के तंत्र बताकर रुपयों की मांग शुरू कर दी। कई साल तक पीड़ित डाॅक्टर लेडी तांत्रिक को रुपए देती रही। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने कुछ ही महीनों से उससे लाखों रुपये आैर सोना ले लिया। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी रही।

समस्या का कोर्इ हल न होने पर वापस मांगे रुपये

लेडी डाॅक्टर ने बताया कि तांत्रिक ने उन्हें नये- नये तंत्र बताकर धीरे धीरे कर 65 लाख रुपए ठग लिये। रुपये के खत्म होने पर उसने महिला से करीब घर में रखा डेढ़ किलो सोना ले लिया। लेकिन समस्या खत्म नहीं हुर्इ। इससे परेशान होकर डाॅक्टर लेडी ने तांत्रिक से अपने रुपए आैर सोना वापस करने की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि कर्इ बार घर के चक्कर लगाने के बाद भी तांत्रिक ने उनसे लिया एक रुपया भी वापस नहीं किया। इससे परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर ढोंगी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। वहीं थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है।

डाॅक्टर महिला ने पुलिस को दी शिकायत

उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि एक महिला द्वारा थाने पर अपने साथ ठगी किए जाने की तहरीर दी है। जिसमें महिला ने बताया है कि तांत्रिक ने उसके साथ अब तक 65 लाख रुपए और डेढ़ किलो सोना ठग लिया है तहरीर में महिला ने अपनी पूरी व्यथा बताते हुए तांत्रिकों के बारे में पुलिस को उनका हुलिया बताया है। जिसके आधार पर एक तांत्रिक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
19 Mar 2018 04:35 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी