6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी ने नहीं इस शख्स ने की हसीन जहां के खिलाफ शिकायत, चौंकाने वाली है वजह

शिकायत करने की यह है वजह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 19 Mar 2018, 12:29 PM IST

hasin jhana

नोएडा।पत्नी के आरोपों आैर पुलिस शिकायतों को झेल रहे इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बाद अब उनकी पत्नी हसीन जहां के खिलाफ भी ग्रेटर नोएडा के एक थाने में शिकायत दी गर्इ है।चौंकाने वाली बात ये है कि यह शिकायत उनके पति शमी ने नहीं बल्कि एक अन्य शख्स ने दी है। इस शिकायत को लेने के बाद से अब पुलिस भी असमंजस में पड़ गर्इ है।

यह भी पढ़ें-एसएसपी के चार्ज लेते ही वर्दी वालों ने व्यापारी से लूटा दस किलो सोना, सच्चार्इ जानकर हो जाएंगे हैरान

हसीन जहां पर यह आरोप लगाते हुए दी शिकायत

ग्रेटर नोएडा के मुरादगढ़ी निवासी अमित कुमार भाटी यहां अपने परिवार के साथ रहते है। वह वकील है अौर जिला न्यायालय सूरजपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करते है। उन्होंने अपने क्षेत्र के रबूपुरा कोतवाली पुलिस को हसीन जहां के खिलाफ शिकायत दी है। इस शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही हसीन जहां ने अपने पति भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इसी के बाद से वह आए दिन समाचार चैनलों पर आ रही है। इसी बीच वह रविवार को भी एक चैनल पर थी। इस दौरान हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर आरोप लगाते हुए यूपी का लड़का, गंवार, बदचलन जैसे अपशब्द बोले।

यह भी पढ़ें-दोस्त आधी रात युवती के साथ कर रहे थे ये काम , जानकर हिल गर्इ लखनऊ तक की पुलिस

यूपी के सभी लड़को पर तंज कसने का लगाया आरोप

यहां एडवोकेट अमित भाटी ने अपनी शिकायत में हसीन जहां के खिलाफ शिकायत देते हुए कहा कि उन्होंने यह शब्द उत्तर प्रदेश के सभी लड़को के लिए इस्तेमाल किये है। इससे पूरे प्रदेश के युवाआें की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसको लेकर मानहानि समेत अन्य आरोप लगाते हुए वकील अमित भाटी ने हसीन जहां के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है। हालांकि यह शिकायत मिलने के बाद से पुलिस असमंजस में पड़ गर्इ है। वहीं रबूपुरा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की शिकायत मिली है। लेकिन इस शिकायत से थाना पुलिस का कोर्इ लेना देना नहीं है। वकील अमित भाटी को घटनास्थल या फिर आर्इटी विभाग आैर साइबर सेल टीम को शिकायत देने का सुझाव दिया गया है।