गाज़ियाबाद

अब बगैर किसी झंझट के बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन के साथ टोकन सिस्टम हुआ लागू

Highlights - गाजियाबाद संभागीय परिवहन विभाग में टोकन सिस्टम की व्यवस्था लागू - टोकन सिस्टम के चलते कार्यालय में कम हुई लोगों की भीड़ - लोगों की परेशानी को देखते हुए बनाए गए अलग-अलग काउंटर
1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2020, 5:16 PM IST
dl.jpg

गाजियाबाद. संभागीय परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (driving license) बनवाने के लिए ऑनलाइन (Online) सिस्टम बनाए जाने के बाद अब गाजियाबाद (Ghaziabad) संभागीय परिवहन कार्यालय में टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है, जिसके बाद से अब कार्यालय में लोगों की भीड़ कम हो गई है।

गाजियाबाद के एआरटीओ (ARTO) प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के संभागीय परिवहन कार्यालय में रोजाना करीब 800 लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आते थे। इस कारण कार्यालय में बेतहाशा भीड़ रहती थी। लोगों को असुविधा न हो इसे भी ध्यान में रखते हुए विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है। यानी सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय में भी किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है कि कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का भी दायरा बनाया जा सके। इसके लिए अब गाजियाबाद के कार्यालय में टोकन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। पीले, हरे और लाल रंग के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि किसी भी शख्स को कोई परेशानी न हो।

एआरटीओ ने बताया कि कार्यालय में पहुंचने के बाद एक मशीन से टोकन लेना पड़ता है। जिस विंडो पर भी उसे जाना होगा तो उसके विजुअल के साथ कस्टमर को बताया जाता है और वह उस विंडो पर चला जाता है। क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम के बाद ही उसे यहां का समय भी दिया जाता है। विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया को लागू करने के बाद कार्यालय में भीड़ न के बराबर हो गई है और लोगों को शाम भी सुगमता से हो रहा है।

Published on: