बुढाना गेट पर करीब 80 साल पुरानी रेवडी और गजक की दुकान के मालिक मनोज बताते हैं कि मेरठ में करीब 15 तरीके की गजक और रेवडी तैयार की जाती है। ये 15 तरीके की गजक और रेवडी बनाई जाती है। ये रेवड़ी-गजक बनाने में गुड,तिल,ड्राईफूटस और देशी आइटम का प्रयोग किया जाता है। मनोज का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान तो सभी प्रकार का व्यापार पूरी तरह से ठंडा ही हो गया है। लेकिन लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए गजक और रेवडी का प्रयोग कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने में मेरठ की ये देशी मिठाई काफी कारगर साबित हो रही है।