11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: भयंकर ठंड के लिए हो जाइए तैयार, इन शहरों में 2 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Highlights: -वेस्ट में कहर बरपा रही बर्फीली हवा -मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी -शीत लहर के कहर से काप रहा वेस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 17 Dec 2020, 10:09 AM IST

c0714e83c53803cbbe3994901c38fea1.jpg

मेरठ। इस समय पूरा वेस्ट शीत लहर से कांप रहा है। पिछले तीन दिन से शीत लहर धीरे—धीरे अपना प्रकोप बढाती जा रही है। हालात यह है कि इस समय मेरठ में ही 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाए चल रही हैं। ये ठंडी हवाएं जहां एक ओर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शीत लहर के चलते मेरठ और आसपास का एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता में जहां सुधार हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग की चेतावनी: दो डिग्री से भी नीचे जाएगा पारा, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूबी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में मेरठ का तापमान अभी और नीचे गिरेगा जो कि 2 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अधिकततम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान भी इस समय 15 डिग्री तक पहुंच गया है। यह हाल मेरठ ही नहीं पूरे वेस्ट यूपी का है। गांव में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों को कृषि विभाग ने पाले से फसल को बचाने की जानकारी दी है। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान तो कम होगा ही इसके साथ ही कोहरा भी अपना प्रकोप दिखाएंगा। हालांकि अभी तेज हवा के चलते कोहरा स्थिर नहीं हो पा रहा है। लेकिन जहां हवा की रफ्तार कुछ कम हुई कोहरा अपना रूप दिखाना शुरू कर देगा।

यह भी देखें: PM आवास योजना के आवासों के लिए ऐसे करें आवेदन

पहाड़ों में कोहराम मचाने के बाद अब मैदानी क्षेत्र में बह रही बर्फीली हवा कहर बरपा रही है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान गिर कर 5 डिग्री पर पहुंच गया। देश के सर्वाधिक ठंडे मैदानी शहरों में मेरठ नौवें और प्रदेश में बरेली के बाद दूसरे नंबर पर रहा। सुबह 4 बजे शहर के बाहरी और ग्रामीणों इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 5.30 बजे दृश्यता 300 मीटर रही। वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर बढ़ते नजर आए। ठंडी हवा चलने से तेज धूप के बावजूद अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा।