ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली परिवहन विभाग ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। 15 दिसंबर से दिल्ली में लागू हुए इस नियम के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने पर 5500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। फिलहाल यह कार्रवाई दिल्ली में रजिस्टर्ड चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ ही की जा रही है। ऐसे में दिल्ली से सटे यूपी के नाेएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के लोगों को चालान कटने का डर सताने लगा है, क्योंकि यहां के लोगों के पास बड़ी संख्या में दिल्ली नंबर के वाहन हैं।