नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों का अब असर दिखने लगा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे ही सही पर कम होने लगी है। बुधवार को कोरोना काल के साढ़े छह माह बाद सबसे कम 39 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 89 संक्रमितों ने संक्रमण को मात देकर घर वापसी की। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24,308 हो गया है। फिलहाल जिले में 763 सक्रिय हैं, जिनमें से 474 संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं, जबकि शेष अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें कि जिले में अब तक महामारी की चपेट में आकर 86 लोग दम तोड़ चुके हैं।