गाज़ियाबाद

OMG : अचानक थम गई लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसी रही सात वर्षीय बच्ची

lift Suddenly stopped in Ghazibad बच्ची ने नहीं हारी हिम्मत लगाती रही मदद की गुहार लिफ्ट के पास से गुजरे एक व्यक्ति काे सुनाई दी आवाज
2 min read
वाचमैन की लापरवाही से लिफ्ट में फंसे रहे दंपती
lift

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) थाना सिहानी गेट इलाके की राज नगर एक्सटेंशन कॉलोनी एक सोसाइटी की लिफ्ट में सात वर्षीय बच्ची करीब 45 मिनट तक फंसी रही। बच्ची के चीखने की आवाज जब आसपास के लोगों ने सुनी तो मेंटेनेंस विभाग के लोगों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से बच्ची दहशत में है।

गाजियाबाद ( ghazibad ) की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बच्ची के परिजनों ने थाना सिहानी गेट में बिल्डर और मेंटेनेंस कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। बच्ची के लिए लिफ्ट में बंद हो जाना काफी दुखदायक रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग़ाज़ियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की देविका स्काईपर्स सोसायटी में सात बर्षीय बच्ची आन्या अपने परिवार के साथ टॉवर 2 की 11वी मंजिल पर रहती है । बच्ची के पिता विशाल सिंह ने बताया कि बच्ची ग्राउंड फ्लोर पर खेलने के लिए निकली थी। जब वह ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची तो लिफ्ट अचानक खराब हो गई। करीब 45 मिनट तक बच्ची लिफ्ट में अंदर फँसी रही।

बच्ची ने लिफ्ट का अलार्म भी बजाया जो नही बजा। बच्ची देर तक लिफ्ट के खुलने का इंतजार करती रही और मदद के लिए अंदर ही आवाजे लगाती रही। काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह बच्ची ने लिफ्ट को खींच कर थोड़ा खोला और वहां से गुजर रहे एक पड़ोसी से बाहर निकालने के लिए मदद मांगी जिसके बाद पड़ोसी ने बच्ची के लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी सोसायटी के निवासियों और मेनटेनेंस स्टाफ को दी। इस तरह करीब 45 मिनट बाद बच्ची को बाहर निकाला जा सका।

Updated on:
27 Nov 2020 06:02 pm
Published on:
27 Nov 2020 05:58 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल