गाज़ियाबाद

टिकटों को लेकर सपा-बसपा गठबंधन में कंफ्यूजन, बदले जा सकते हैं कई प्रत्याशी, देखें वीडियो

- गाजियाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा ने गठबंधन पर उठाए सवाल - डॉली शर्मा ने कहा- कांगेस में प्रधानमत्री का चेहरा होंगे राहुल गांधी
2 min read
Akhilesh Yadav and Mayawati
टिकटों को लेकर सपा-बसपा गठबंधन में कंफ्यूजन, बदले जा सकते हैं कई प्रत्याशी, देखें वीडियो

गाजियाबाद. लोक सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन की स्थिति बहुत ही कमजोर है। गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है।गठबंधन अभी तक भी गाजियाबाद लोकसभा उम्मीदवार को लेकर संशय की स्थिति में है। इसलिए अभी भी प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर कोई भरोसा नहीं कि वह कब किससे गठबंधन कर ले। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है गठबंधन भाजपा से ही समझौता कर ले। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो मैं गाजियाबाद को एक अच्छा और नया गाजियाबाद बना कर दिखा दूंगी। वहीं कांग्रेस में प्रधानमत्री के चेहरे को लेकर किए गए सवाल पर डोली शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे इसको लेकर कोई संशय की स्थिति नहीं है।

गाजियाबाद लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने विशेष बातचीत के दौरान बताया की मेरे मुद्दे गाजियाबाद के मुद्दे हैं। देश के मुद्दे राहुल गांधी देख रहे हैं। मुझे गाजियाबाद के मुद्दे देखने हैं। गाजियाबाद में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत तीन प्रमुख मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर मुख्य बिंदु यह है कि गाजियाबाद लोकसभा से पिछले 10 सालों से भाजपा ने बाहर से लाकर सांसद गाजियाबाद की जनता पर थोप दिए हैं। भाजपा उम्मीदवार बाहर से आते हैं चुनाव प्रचार करते हैं और जीतने के बाद गुमशुदा केंद्र में चले जाते हैं। उसके बाद फिर प्रचार करते हैं और फिर गुमशुदा तलाश केंद्र में चले जाते हैं। उन्हें यहां के लोगों के ना दुख से मतलब ना सुख से मतलब वह जो गाजियाबाद के दिल को नहीं समझते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार गाजियाबाद ने ठाना है कि बाहर का सांसद नहीं चाहिए। हमारा सांसद हमारे बीच का होगा।

वहीं गठबंधन पर डॉली शर्मा ने कहा कि हमको तो फायदा ही फायदा है, गठबंधन पूरी तरह से कंफ्यूजन में है। अभी तो प्रत्याशियों को लेकर ही ऊहापोह की स्थिति है। लगातार प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। क्या पता कल वह भाजपा से ही गठबंधन कर लें। इसलिए यह गठबंधन यहां पर कहीं नहीं ठहर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो मैं गाजियाबाद को एक अच्छा और नया गाजियाबाद बना कर दिखा दूंगी। वहीं प्रधानमंत्री को लेकर डॉली शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे। इसको लेकर कोई संशय की स्थिति नहीं है। वहीं एयर स्ट्राइक पर उन्होंने कहा की राजनीति करने का किसी को कोई हक नहीं है। हमारे देश के जवान सरहद पर खड़े होकर हिंदू-मुस्लिम, जाति का भेदभाव नहीं करते हैं। वह केवल देश के नागरिकों की रक्षा करते हैं। में देश के सैनिकों को नमन करती हूं।

Published on:
24 Mar 2019 10:22 am
Also Read
View All
UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप