1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: भतीजे के सगाई समारोह के दौरान इस बड़े नेता को पड़ा दिल का दौरा, निधन से शोक में डूबा वेस्ट यूपी

- पश्चिम उत्तर प्रदेश में जुझारू किसान नेता के रूप में जाने जाते थे चंद्रपाल फौजी- किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ कई बार गए थे जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Mar 2019, 6:23 PM IST

muzaffarnagar

BIG BREAKING: भतीजे के सगाई समारोह के दौरान इस बड़े नेता को पड़ा दिल का दौरा, निधन से शोक में डूबा वेस्ट यूपी

मुजफ्फरनगर. भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चन्द्रपाल फौजी का शनिवार की दोपहर उस समय अचानक निधन हो गया जब वे NH 58 स्थित एक रेस्टोरेंट में अपने भतीजे के सगाई समारोह में मेहमानों के साथ हंसी-खुशी से बात कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान नेता के निधन की खबर मिलते ही सगाई समारोह शोक में तब्दील हो गया। सगाई समारोह में आए सभी मेहमान उनके गांव की ओर दौड़ पड़े। बता दें कि किसान नेता चंद्रपाल फौजी पश्चिम उत्तर प्रदेश में जुझारू किसान नेता के रूप में जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें- सपा प्रत्याशी ने लोक सभा चुनाव में विपक्षियों को मात देने के लिए किया ये खास टोटका

दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चन्द्रपाल फौजी के भतीजे का NH-58 स्थित मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सगाई कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चन्द्रपाल फौजी को दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिर पड़े। उनके अचानक नीचे गिरते ही लोग उनकी तरफ दौड़े। चन्द्रपाल फौजी को सर्कुलर रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी की ससुराल से उठी कांग्रेस में बगावत की आवाज, नेता बोले कोई नहीं जानता कौन है इमरान प्रतापगढ़ी

किसान नेता चन्द्रपाल फौजी के निधन का समाचार पूरे जिले में जंगल की आग की तरह फैल गया। बता दें कि किसान नेता चंद्रपाल फौजी की जिले के कद्दावर और दबंग किसान नेताओ में गिनती होती थी। चन्द्रपाल फौजी भाकियू संस्थापक बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के जमाने से ही प्रभावशाली किसान नेता रहे। वह ऐसे नेताओं में शुमार थे, जो किसानों की समस्याओं को लेकर सीधे सरकारी मशीनरी से टकराने का दम रखते थे। लंबे समय से वे किसानों की राजनीति करते आ रहे थे। चंद्रपाल फौजी का प्रभाव पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में था। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ चंद्रपाल फौजी भी कई बार जेल गए।

यह भी पढ़ें- थाने से पुलिसवालों को बाहर निकालकर भर दिया गया सोना, जानिये कहां से आया इतना गोल्ड

बता दें कि हाल ही में मंसूरपुर में रेलवे स्टेशन के उच्चकरण एवं सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था, जिसमें रेलवे स्टेशन के बीच में आए फाटक, जिससे किसानों के गन्ने की भैंसा बुग्गी गुजरती थी उस फाटक को बंद करने की बात आई तो चंद्रपाल फौजी ने रेलवे स्टेशन पर धरना दे दिया। जिसमें मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान भी पहुंचे। चंद्रपाल फौजी ने उन्हें भी दो टूक जवाब देते हुए कहा था की दम हो तो बात करो वरना रास्ता साफ करो। इस पर संजीव बालियान ने स्थाई समाधान निकालने की बात कही थी। ऐसे ही अनेक उदाहरण चंद्रपाल फौजी के रहे हैं, जिन्होंने अधिकारियों के सामने दबंगता के साथ किसानों की बात रखी और कई जगह अपनी बात को मनवाया भी।

यह भी पढ़ें- होली खेलने के दौरान 2 मासूम भाइयों की अचानक हुई मौत, परिवार में मचा हाहाकार

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश