गाज़ियाबाद

बीजेपी ने इन दो केंद्रीय मंत्री पर खेला बड़ा दांव, आज शाम को जारी होंगे टिकट

-दोनों केंद्रीय मंत्री पर दुबारा दाव खेलेगी बीजेपी -आज शाम को बीजेपी जारी करेगी टिकट -विरोध के बावजूद वीके सिंह को मिलेगा टिकट!
2 min read
noida
बीजेपी इन दो केंद्रीय मंत्री पर खेला बड़ा दाव, आज शाम को जारी होंगे टिकट

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी के कई शहरों में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों की घोषणी करेगी। जिसके लिए कार्यकर्ता और विरोधी दलों के अलावा जनता भी प्रत्याशियों के नाम को लेकर उत्सुक है। जिस पर आज शाम तक बीजेपी मुहर लगाएगी।

विरोध के बाद भी दावेदार हो सकते हैं वीके सिंह-

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कई नेताओं के टिकट कटेंगे तो कई पार्टी कई सीटों पर बाहरी को उतार सकती है। इसमें पश्चिमी यूपी की गाजियाबाद सीट और नोएडा भी शामिल है। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी रही कि गाजियाबाद के चार विधायकों और मेयर ने पार्टी हाईकमान से वीके सिंह को ना कह दिया था। हालाकि उन्होंने ये भी कहा कि वो बाहरी को भी समर्थन नहीं करेंगे। लेकिन अब टिकट में देरी के बाद सूत्रों के हवाले से खबर है कि गाजियाबाद में एक बार फिर पार्टी मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पर दाव खेलेगी। वैसे इससे पहले खबर आ रही थी कि बीजेपी विधायक संगीत सोम ने भी गाजियाबाद से टिकट की मांग की थी।

महेश शर्मी पर भी बीजेपी का दाव-

वहीं नोएडा की बात करें तो सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का नोएडा से टिकट की जगह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार वो चुनाव अलवर से लड़ सकते हैं। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज शाम जारी होने वाली लिस्ट में एक बार फिर महेश शर्मा को नोएडा से ही टिकट दिया जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में नोएडा में भी महेश शर्मा के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि नोएडा में बीजेपी किसी और को टिकट दे सकती है।

आपको बता दें कि गठबंधन और कांग्रेस की ओर से पहले ही प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 18 मार्च से ही नामांकन शुरू हो गए हैं। वहीं एक बीजेपी कार्यकर्ता ने बताया कि संगठन किसी भी टिकट दे वो परिवार का हिस्सा है और सभी कार्यकर्ता पूरे निष्ठा से उसके समर्थन में खड़े रहेंगे।

Updated on:
19 Mar 2019 12:43 pm
Published on:
19 Mar 2019 12:39 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी