2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नामांकन से पहले ही सपा प्रत्याशी की बढ़ी मुसीबत, पुलिस ने दर्ज किया मामला, सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

-गठबंधन के प्रत्याशी की बढ़ी मुसीबत -पुलिस ने दर्ज किया मामला -सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Mar 2019, 11:40 AM IST

ghaziabad

नामांकन से पहले ही सपा प्रत्याशी की बढ़ी मुसीबत, पुलिस ने दर्ज किया मामला, सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी को टिकट मिलते ही मुश्किल बढ़ गई। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सपा उम्मीदवार पर मुकदमा दर्ज हुआ तो पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंच गए।

दरअसल इंदिरापुरम इलाके में होली मिलन समारोह के दौरान ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में वोट मांगने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन का आरोपी मानते हुए मुकदमा दर्ज किया था। जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों में काफी रोष व्यक्त किया। इसी के चलते समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर रोष प्रकट करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इसी कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुनील शर्मा भी मौजूद थे और वीके सिंह के नाम पर वोट मांग रहे थे। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की जिला प्रशासन से मांग की है।

ये भी पढ़ें : Breaking: बीजेपी के जूता कांड के बाद अब सपा नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो आया सामने

इस दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि बाजार में दुकानदारों के पास मोदी और योगी की पिचकारी धड़ल्ले से बांटी जा रही हैं। यह भी आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा सांसद जनरल वीके सिंह व विधायक सुनील शर्मा भी वीके सिंह के पक्ष में वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी शिकायत हमने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नंबर के अलावा अन्य निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी बात की जाएगी की जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर ही एकतरफा कार्रवाई कर रही है। वह गठबंधन के नेताओं के अलावा प्रत्याशियों को परेशान कर रही है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election: कांग्रेस में घमासान, युवा प्रत्याशी को बाहरी कह नेता और कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, क्या पार्टी बदलेगी उम्मीदवार!

यही नहीं राहुल चौधरी ने आगे कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में भी कार्य कर रही है। इसी बीच कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा द्वारा कुछ कहे जाने के बाद सपाइयों ने जमकर हंगामा भी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले को शांत कराया। इस पूरे मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सपा के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के द्वारा ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में वोट मांगने का मामला प्रकाश में आया था। उनका वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election: सपा के इस प्रत्‍याशी का शुरू हुआ विरोध, पदाधिकारी ने दिया इस्‍तीफा