2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election: सपा के इस प्रत्‍याशी का शुरू हुआ विरोध, पदाधिकारी ने दिया इस्‍तीफा

- गाजियाबाद सीट पर गठबंधन और कांग्रेस की तरफ से घोषित कर दिए गए हैं उम्‍मीदवार - समाजवादी पार्टी ने सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी को दिया है टिकट - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पूछा गया टिकट देने का आधार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Mar 2019, 11:13 AM IST

akhilesh yadav

Lok Sabha Election: सपा के इस प्रत्‍याशी का शुरू हुआ विरोध, पदाधिकारी ने दिया इस्‍तीफा

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए गाजियाबाद सीट पर गठबंधन और कांग्रेस की तरफ से उम्‍मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां से सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी को टिकट दिया है, जबक‍ि कांग्रेस ने डॉली शर्मा पर दांव खेला है। दोनों ही ब्राह्मण प्रत्‍याशी हैं। सपा प्रत्‍याशी का उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। एक पदाधिकारी के इस्‍तीफे के बाद सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी की राह मुश्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस की पांचवीं सूची जारी, इस ब्राह़मण प्रत्‍याशी का टिकट कटा, देखें पूरी सूची

11 अप्रैल को होगा मतदान

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 18 मार्च 2019 यानी सोमवार से नामांकन शुरू हो चुके हैं, जो 25 मार्च तक चलेंगे। सपा ने यहां से सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। मुन्‍नी का ऐलान होते ही पार्टी में उनका विरोध होना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि विरोध स्‍वरूप संगठन के एक पदाधिकारी ने इस्तीफा तक दे दिया है। जबक‍ि एक अन्‍य ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है क‍ि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर सुरेंद्र कुमार को टिकट देने का आधार पूछा गया है। चर्चा है कि मुन्‍नी का विरोध करने वाले दोनों नेता मुस्लिम हैं। इस बारे में सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी का कहना है क‍ि जो जा रहे हैं, उनसे कोई दिक्‍कत नहीं हैं। उनके पास नए सदस्‍य भी आ रहे हैं। वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। संगठन मजबूत है। पूरी टीम उनका साथ दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: जब मनोहर पर्रिकर के निधन पर देश था दुखी तब यूपी में कार्यक्रम में हुआ यह शर्मनाक काम- देखें वीडियो

कांग्रेस ने भी उतारा ब्राह्मण उम्‍मीदवार

वहीं, गाजियाबाद से कांग्रेस ने भी ब्राह्मण प्रत्‍याशी पर भरोसा जताया है। इसके बाद ब्राह्मण वोट बंटने का भी खतरा है। कांग्रेस ने यहां से डॉली शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें:इस कांग्रेसी नेता ने कहा, आजम खान मेरी हत्‍या करा सकते हैं, सुरक्षा बढ़ाई जाए