2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मनोहर पर्रिकर के निधन पर देश था दुखी तब यूपी में कार्यक्रम में हुआ यह शर्मनाक काम- देखें वीडियो

- गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारियों ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम - गाजियाबाद की मेयर और नगरायुक्‍त ने भी की थी शिरकत - वीडियो वायरल होने के बाद मेयर आशा शर्मा ने दिए जांच के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Mar 2019, 9:43 AM IST

Ghaziabad

जब मनोहर पर्रिकर के निधन पर देश था दुखी तब यूपी में कार्यक्रम में हुआ यह शर्मनाक काम- देखें वीडियो

गाजियाबाद। जब सोमवार को पूरा देश गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक में डूबा हुआ था, तब जनपद में सरकारी कर्मियों के कार्यक्रम में जमकर ठुमके लग रहे थे। यह सब नगर निगम में होली मिलन समारोह के दौरान हुआ। कार्यक्रम में नगरायुक्त व भाजपा मेयर के जाने के बाद मंच पर अश्‍लील डांस हुआ। इसका वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election: कांग्रेस में घमासान, युवा प्रत्याशी को बाहरी कह नेता और कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, क्या पार्टी बदलेगी उम्मीदवार!

निगम परिसर में हुआ कार्यक्रम

सोमवार को जब गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर पूरा देश गम में था, तब नगर निगम कर्मचारियों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम निगम परिसर में हुआ। इसमें डांसर भी बुलाई गई, जिसके अश्‍लील डांस पर निगम कर्मी झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मेयर आशा शर्मा, नगरायुक्‍त दिनेश चंद्र समेत पार्षद भी पहुंचे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मेयर ने इसके जांच के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खरीदा नामांकन पत्र, पार्टी ने नहीं की प्रत्याशियों की घोषणा

कर्मचारी एसोसिएशन का प्राेग्राम था यह

बताया जा रहा है भाजपा मेयर और नगरायुक्‍त के जाने के बाद यह डांस हुआ है। मेयर आशा शर्मा का कहना है क‍ि यह कर्मचारी एसोसिएशन का प्राेग्राम था, जो पहले से तय था। इसें वह, नगरायुक्‍त और पार्षद पहुंचे थे। मंच पर सबसे पहले शोक सभा हुई थी। इसके बाद सबको होली पर स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई गई। इसमें सबसे कहा गया कि वे होली पर सड़कों पर गंदगी नहीं फैलाएंगे और हुड़दंग नहीं मचाएंगे। मेयर के अनुसार, उन्‍होंने यह हिदायत भी दी थी कि गणेश वंदना के बाद कार्यक्रम का समापन करा दिया जाए। गणेश वंदना के बाद वह और नगरायुक्‍त वहां से चले आए थे। उसके बाद जो हुआ वह शर्मननाक है। इसको लेकर जांच बैठाई गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: कांग्रेस की पांचवीं सूची जारी, इस ब्राह़मण प्रत्‍याशी का टिकट कटा, देखें पूरी सूची