
इस कांग्रेसी नेता ने कहा, आजम खान मेरी हत्या करा सकते हैं, सुरक्षा बढ़ाई जाए
रामपुर। कांग्रेसी नेता फैजल लाला ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग, राज्यपाल और डीएम को एक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। कांग्रेसी नेता फैजल लाला ने पत्र में लिखा है कि सपा नेता आजम खान उनकी हत्या करा सकते हैं, लिहाजा उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।
लकड़ी के कारोबारी हैं फैजल लाला
कांग्रेसी नेता फैजल लाला लकड़ी कारोबारी हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष हैं। इनके पिता भी कांग्रेसी रहे हैं। सपा शासनकाल में उन्होंने आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोला था, जिस कारण जेल जाना पड़ा था। पत्र में लिखा है कि वह आजम खान के अनैतिक कार्यों का विरोध करते रहे हैं। वह आजम खान के प्रमुख राजनीतिक विरोधी भी हैं।
डीएम को लिखा यह पत्र
आप द्वारा मंडल आयुक्त एवं आईजी मुरादाबाद मंडल के नेतृत्व में एक जांच टीम विधायक आज़म खान के संबंध में 17 मार्च को जांच के लिए भेजी गई थी। इनके समक्ष मैं भी पीड़ितों को लेकर बयान दर्ज कराने पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस पहुंचा था। आज़म खान ने मंत्री रहते हुए उनकी ज़मीनों पर कब्ज़ा करके अपना निजी स्कूल बना लिया था। एक महिला का बेटा तो उर्दू गेट से टकराकर अपनी जान गंवा चुका था। सपा विधायक के इशारे पर उनके समर्थक गुंडों द्वारा मुझे बयान दर्ज कराने से रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना घटने से बच गई परंतु गुंडों से डरकर बहुत से मजलूम और कमज़ोर लोग बिना बयान दर्ज कराए ही मौके से चले गए। यह साफ है कि रामपुर में समाजवादी पार्टी के गुंडे लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि ऐसे गुंडों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने के आदेश देने की कृपा करें ताकि रामपुर में निष्पक्ष चुनाव संभव हो सकें।
Updated on:
19 Mar 2019, 10:41 AM IST
Published on:
19 Mar 2019, 10:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.