गाज़ियाबाद

तीन साल में विवाहिता को बच्चा पैदा न होने पर ससुरालियों ने हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका

एसएचओ सिहानी गेट देव पाल सिंह पुंडीर का कहना है कि शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
2 min read
married_woman_beaten_up_.jpg

गाजियाबाद. बच्चा पैदा न होने पर ससुरालियों ने मानवता की हद पार करते हुए एक विवाहिता के हाथ पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। महिला काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर पड़ी चिल्लाती रही। काफी देर बाद एक राहगीर उधर से महिला के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचा। उसने जब महिला को रेलवे ट्रैक पर पड़ी देखा तो उसके हाथ-पैरों की रस्सी खोलकर पानी पिलाकर बचाया। इसके बाद राहगीर ने थाना पुलिस केा इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी पीड़िता को थाने ले आए। जहां पर उसने पूरी घटना बताई।

महिला ने थाने में सुनाई आपबीती
महिला ने बताया कि उसको तीन साल में बच्चा पैदा नहीं हुआ। इस पर ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते हैं। साथ ही दहेज की मांग करते हैं। गत रात्रि उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना थाना सिहानी गेट क्षेत्र की है।

दहेज कम देने पर मारपीट का आरोप
दीनागढ़ी निवासी गौरव ने बताया कि बहन नीलम की शादी 21 दिसंबर 2018 को रजापुर निवासी रविकांत से हुई थी। दहेज में 10 लाख रुपये कम मिलने को लेकर ताने ससुरालियों ने कुछ दिन बाद ही ताना देना शुरू कर दिया। रुपये नहीं मिलने पर अक्सर मारपीट की जाती थी। नीलम ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर पति व सास ने कमरे में बंद कर मारपीट की। 26 सितंबर को मायके वाले और रिश्तेदार ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने गलती मानकर दोबारा ऐसा नहीं करने की हामी भरी थी। आरोप है कि सोमवार पति, सास, जेठ, जेठानी व ननद ने मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की।

पुलिस ने बुलाया थाने
ससुरालियों का कहना था कि नीलम ने अपने मायके वालों को बुलाकर सभी के सामने बदनामी करा दी है। पीड़िता की चीखें सुन पड़ोसी आए तो आरोपित रुक गए। आरोप है कि दोबारा मारपीट कर नीलम को बेहोश कर दिया और ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पड़ोसियों की सूचना पर गौरव नीलम की ससुराल पहुंचे तो यहां कोई नहीं मिला। वह घर लौट आए। देर रात पुलिस ने फोन कर थाना सिहानी गेट बुलाया।

महिला को पीटने का आरोप
गौरव का कहना है कि आरोपितों ने नीलम को बुरी तरह पीटा है। गले में रस्सी के निशान हैं। कुछ दिन पहले उसने नीलम से कहा था कि उसने शिक्षा विभाग में अपनी सरकारी नौकरी की बात कर ली है। छह लाख रुपये ही घर ले आओ। यह मांग भी पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने नीलम से पीछा छुड़़ाने की ठानी, क्योंकि नीलम और रविकांत के कोई बच्चा नहीं है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई-एसएचओ
रात को पिटाई कर हत्या के इरादे से उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हालांकि रविकांत से संपर्क करने को बार-बार प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। एसएचओ सिहानी गेट देव पाल सिंह पुंडीर का कहना है कि शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

BY: KP Tripathi

Published on:
29 Sept 2021 02:37 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी