1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की बुलेट का कटा चालान तो मां-बाप ने पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वे थाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि परिजनों को अपने बच्चे को समझाना चाहिए था लेकिन वे भी उसके साथ हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Sep 2021, 1:42 PM IST

aatmdah.jpg

मेरठ. बेटे की बुलेट का चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटा तो इससे आक्रोशित होकर मां-बाप कमिश्नरी पार्क में आत्मदाह करने पहुंच गए। सबसे पहले बेटे ने अपने ऊपर पेट्रोल की बोलत उड़ेल ली, इसके बाद माता-पिता जब ऐसा करने लगे तो उनको मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद मां-बाप ने कमिश्नरी में पुलिस अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया। दोनों लोग सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री योगी को भी बुरा-भला कहते रहे। लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। मामला जब हद से अधिक बढने लगा तो पुलिस ने बल पूर्वक तीनों को जीप में बैठा लिया और वहां से पुलिस लाइन ले गई।

यह भी पढ़ें : आजादी का अमृत महोत्सव: वीरगाथा का बखान करने पहुंची सीआईएसएफ की साइकिल यात्रा ने भरा जोश

ये था मामला

गंगानगर निवासी रोहित की बुलेट ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर दी। ट्रैफिक पुलिस का आरोप है कि युवक रोहित की बुलेट पटाखे जैसी आवाज कर रही थी। पुलिस ने बुलेट सीज करने के साथ ही उसका 16 हजार रुपये का चालान भी काट दिया। रोहित ने यह बात घर जाकर अपने पिता अशोक और मां मुनेश को बताई। रोहित अपने पिता अशोक और मां मुनेश के साथ पहले एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंचा। वहां पर तीनों ने हंगामा किया और चालान काटने की वजह पूछी।

पुलिसकर्मियों ने छीन ली पेट्रोल की बोतल

जब अधिकारियों ने चालान काटने की वजह बताई तो युवक राहित का पिता आग-बबूला हो उठा। उसने एसपी ट्रैफिक कार्यालय पर ही आत्मदाह की चेतावनी दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उस पर कोई गौर नहीं किया। इसके बाद ये तीनों लोग कमिश्नरी चौराहे पहुंचे और वहां पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से पेट्रोल की बोतली छीन ली और समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी युवक का पिता अशोक और उसकी मां मुनेश हंगामा करती रही।

पुलिस अधिकारियों से हाथापाई करने का आरोप

युवक के पिता अशोक ने पुलिस अधिकारियों से हाथापाई तक कर डाली। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए तीनों को जीप में डाला और वहां से पुलिस लाइन ले गए। जहां से थाना सिविल लाइन भेज दिया गया। थाने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर भी पहुंच गए। एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन ने पीडितों से बात की और उन्हें समझाया। कानून हाथ में लेने आत्मदाह का प्रयास और पुलिस अधिकारियों से हाथापाई करने के आरोप में तीनों के खिलाफ थाना पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।

तीनों के खिलाफ लिखा गया मुकदमा

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वे थाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि परिजनों को अपने बच्चे को समझाना चाहिए था लेकिन वे भी उसके साथ हैं। जांच कर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Weather Alert: बदला मौसम का रुख, वातावरण में घुलना शुरू हुआ ठंड का असर

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश