गाज़ियाबाद

मुरादनगर हादसा: 23 पहुंचा मृतकाें का आकड़ा पीएम माेदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की राज्यपाल आनंदी पटेल ने भी दुख जताया सीएम ने की आर्थिक मदद की घाेषणा
2 min read
pm_modi_tweet.jpg
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का ट्वीट

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) मुरादनगर में रविवार को अचानक श्मशान घाट की छत गिर गई। जिसके मलबे में करीब 40 लोग दब गए। रविवार शाम तक 23 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी थी और राहत कार्य जारी था। आशंका जताई जा रही थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इस दुखद दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने ट्वीट करके दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को दुखद बताया था और कहा था कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर पूरी घटना की जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद से प्रशासन मौके पर मौजूद है और पूरे दुर्घटना की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल ने भी दुर्घटना पर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। राजभवन से जारी विज्ञप्ति में उन्हाेंने मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने के हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी उन्होंने प्रकट की।

रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी हुई है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Updated on:
03 Jan 2021 08:03 pm
Published on:
03 Jan 2021 07:41 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी