गाज़ियाबाद

मुरादनगर श्मशान घाट हाद्सा: पीड़ितों के परिजन बोले अभी तक नहीं मिली सरकारी सहायता

थाने पहुंचे पीड़ित परिवारों ने की जल्द घाेषणाओं का लाभ दिलवाए जाने की मांग क्षेत्रीय विधायक ने सभी काे दिलाया भराेसा जल्द घाेषणाओं के अनुरूप मिलेगा लाभ
2 min read
muradnagaar.jpg
विधायक से गुहार लगाते परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद. थाना मुरादनगर इलाके में उखलारसी बम्बा रोड स्थित एक श्मशान घाट के बरामदे का लेंटर गिरने के बाद करीब 70 लोग मलबे में दब गए थे। इस हाद्से में 24 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें:

इस दर्दनाक हादसे की गूंज लखनऊ तक जा पहुंची थी और आनन-फानन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे । मृतकों के परिजनों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी आवास और 10 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की थी लेकिन मृतकों के परिजनों का कहना है कि अभी तक भी उनके सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है और सरकारी आवास भी नहीं मिल पाए हैं ।अपनी इन मांगों को लेकर मृतक लोगों के परिजन सोमवार की शाम थाना मुरादनगर पहुंचे और साथ ही क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी से सरकार के द्वारा की गई घोषणा को जल्द से जल्द पूरे कराए जाने की मांग की।

आपको बताते चलें कि तीन जनवरी को थाना मुरादनगर इलाके में स्थित एक श्मशान घाट के बरामदे का लेंटर भरभरा कर गिर गया था। मलबे में करीबब 70 लोग दब गए थे। इनमें से 24 लोगों की जान चली गई थी जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आनन-फानन में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए नगर पालिका की अधिकारी निहारिका सिंह ठेकेदार उसका पार्टनर और एक सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया गया। बाकी गहनता से जांच शुरू की गई और यह मामला लखनऊ के लिए ट्रांसफर हो चुका है ।

उधर इन पीड़ित परिवारों का कहना है कि अभी असली गुनहगार पकड़े जाने बाकी है। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए और पीड़ित परिवारों को सरकार के द्वारा जिस तरह से घोषणा की गई थी। उसके आधार पर सरकारी नौकरी और आवाज भी दिए जाएं। अपनी इन मांग को लेकर पीड़ित परिवार थाना मुरादनगर पहुंचे और क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी से भी जल्द से जल्द पूरी किए जाने के लिए गुहार लगाई।

क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी भी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस बात को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा और सरकार के द्वारा की गई घोषणा भी जल्द से जल्द पूरी कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Published on:
09 Mar 2021 11:18 pm
Also Read
View All
UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप