Highlights 25 January को मनाया जाता है National Voters Day इस अवसर पर देश में कई जगह आयोजित किए जाते हैं कार्यक्रम Sahibabad सीट से MLA हैं BJP के सुनील शर्मा
गाजियाबाद। 25 जनवरी (January) को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) के अवसर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत (India) में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर हम आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की वह विधानसभा सीट, जहां सबसे अधिक मतदाता हैं।
साहिबाबाद विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद (Ghaziabad) लोकसभा सीट में छह विधानसभाएं आती हैं। इनमें से एक है साहिबाबाद (Sahibabad) विधानसभा। साहिबाबाद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। यहां पर 9 लाख 42 हजार 555 मतदाता हैं। इनमें से महिला वोटर्स की संख्या 407233 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 535286 है। यहां 1038 पोलिंग सेंटर बनाए जाते हैं। इस समय यहां से भारतीय जनता पार्टी के सुनील शर्मा विधायक हैं। उनको 2017 के विधानसभा चुनाव में 262,741 वोट मिले थे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े अमरपाल शर्मा यहां दूसरे नंबर पर रहे थे। उनको 112,056 मत मिले थे।
मुरादनगर विधानसभा के मतदाताओं की संख्या
अगर बात महिलाओं के आगे रहने की करें तो गाजियाबाद में मुरादनगर की महिलाएं वोट करने में ज्यादा जागरूक हैं। मुरादनगर (Muradnagar) विधानसभा में महिला मतदाता अग्रणी भूमिका में रहती हैं। यहां कुल वोटर्स की संख्या 427546 है। इनमें से 232333 पुरुष और 195193 महिला मतदाता हैं।
क्यों मनाया जाता है National Voters Day
बता दें कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसकी शुरुआत 25 जनवरी 2011 से हुई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुरुआत की थी। चुनाव आयोग के 61वें स्थापना दिवस पर इसका शुभारंभ हुआ था।