गाज़ियाबाद

मां के बाद बेटी से रेप कर रहा था पड़ोसी, इकलौते बेटे ने देखा तो लगा ली फांसी

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी के अत्याचार से परेशान एक लड़के ने खुदकुशी कर ली। बेटे की मौत के बाद मां ने पड़ोसी की पूरी करतूत बताई है।

3 min read
गाजियाबाद में महिला ने पड़ोसी पर मां-बेटी से रेप का मुकदमा दर्ज कराया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Ghaziabad: दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक पड़ोसी ने परिवार पर इतने जुल्म किए कि परेशान होकर परिवार के इकलौते बेटे ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद भी पड़ोसी का जुल्म खत्म नहीं हुआ। बेटे की मौत के बाद भी पड़ोसी ने उसकी 13 साल की बहन को अगवा कर लिया। उसे छोड़ने के बदले मां से घर खाली करने की डिमांड की। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर हैवान बन गया भाई, बहन के प्रेमी को सरेआम मार दी गोली, जानें पूरा मामला

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र का मामला

मामला गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र का है। जहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला के बेटे को काम सिखाने के बहाने नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद पड़ोसी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि पड़ोसी अक्सर उसके घर आता था। एक दिन जब वह घर में नहीं थी तो आरोपी ने आकर उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने बताई रूह कंपाने वाली दास्तां

HT की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2015 में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम में अपने एक बेटे और तीन बेटियों के साथ रहती थी। उनके पड़ोस में लक्ष्मण नाम का एक आदमी भी रहता था। लक्ष्मण ने सहानुभूति दिखाते हुए पहले उसके बेटे को काम पर लगाने की बात की। इसके बाद बेटा करीब दो से ढाई हजार रुपये प्रतिदिन कमाने लगा। हालांकि बेटे की पूरी कमाई लक्ष्मण खुद हड़प लेता था।

महिला को शादी का झांसा देकर बंद कराया मुंह

इसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला के परिवार का पूरा खर्च उठाने और उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने इसका विरोध नहीं किया, क्योंकि उसने शादी करने का भरोसा दिया था। इसी बीच 2 दिसंबर 2024 को जब महिला घरेलू काम से बाहर गई थी, तब घर पहुंचे आरोपी ने उसकी 13 साल की बेटी का रेप किया। घर लौटने के बाद जब बेटी ने उसे इस घटना की जानकारी दी तो उसके पैरों तले से जमीन निकल गई।

महिला का कहना है कि इस बात का आरोपी से विरोध जताया तो उसने आगे से ऐसी गलती नहीं होने की बात कही। इसके बाद 11 जनवरी 2025 को वह घर से बाहर थी। इस दौरान भी आरोपी घर पहुंच गया और 13 साल की बेटी का रेप करने लगा। इसी बीच उनका इकलौता बेटा घर पहुंच गया। बेटे ने आरोपी और 13 साल की बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमकर पीट दिया। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटे के सुसाइड करने के बाद आरोपी परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया।

पांच महीने बाद बेटी का अपहरण

महिला का कहना है कि उसने उस समय भी पुलिस को मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया और पांच महीने बाद अचानक उसने महिला को फोन किया। फोन उसकी 13 साल की बेटी ने रिसीव किया तो आरोपी ने उससे अश्लील बातें शुरू कर दी। इसपर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर लेने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया। महिला ने बताया कि बीते चार जुलाई को आरोपी अपने भाई, भतीजी, जीजा और अन्य लोगों के साथ अचानक उसके घर पहुंच गया और उसकी 13 साल की बेटी को उठा ले गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि 16 जुलाई को आरोपी लक्ष्मण ने उसे फिर फोन किया। इस दौरान बेटी को वापस लौटाने के एवज में मकान खाली करने को कहा। इसके बाद पीड़िता पुलिस आयुक्त के पास पहुंची। जहां उसने आपबीती बताई तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। इस मामले में कविनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने HT को बताया कि महिला की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाने में चार लोगों पर रेप, अपहरण और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Crime: पत्नी के चरित्र पर शक करता था आढ़ती, रक्षाबंधन के दिन खोया आपा और कर डाली तीन हत्याएं
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी