गाज़ियाबाद

यूपी में पुलिसवालों की बेटियां भी सेफ नहीं, इस जिले के दरोगा की बेटी को किडनैप करने का प्रयास

गाजियाबाद के कविनगर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों के पिता भी पीएसी और पुलिस में
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 10:28 AM IST
Ghaziabad News
यूपी में पुलिसवालों की बेटियां भी सेफ नहीं, इस जिले के दरोगा की बेटी को किडनैप करने का प्रयास

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। योगी यरकार की एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड भी गायब हो चुकी है। इसका एक उदाहरण गाजियाबाद में उस वक्त दिखाई दिया, जब चार नाबालिग छात्रों ने दरोगा की बेटी के अपहरण का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाने के कारण लोग इकट्ठा हो गए। इस कारण आरोपी वहां से भाग गए। चार आरोपियों के खिलाफ कवि नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के पिता भी पुलिस में ही तैनात हैं।

गौतमबुद्ध नगर में तैनात हैं पिता

मामला 21 अगस्त का है। गौतमबुद्ध नगर में तैनात एक दरोगा की बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। 21 अगस्‍त को जब व‍ह अपने स्कूल से घर वापस लौट रही थी तो डासना फ्लाईओवर के पास चार युवकों ने उसको अगवा करने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक छात्र ने उसकी आंखें बंद कर दी जबकि अन्य छात्रों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इस दौरान उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना कविनगर पहुंची, जहां पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

आरोपियों के पिता भी पीएसी और पुलिस में

पीड़िता का कहना है कि चारों युवकों में से एक को वह अच्छी तरह पहचानती है। आरोप है कि पीड़िता के साथ इससे पहले भी आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी से कुछ भी नहीं कहा। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाना कविनगर में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चारों युवकों ने 21 अगस्त को डासना फ्लाईओवर के पास उसे गाड़ी में अगवा करने का प्रयास किया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि चारों आरोपी युवकों के पिता भी पीएसी और पुलिस में तैनात हैं। छेड़छाड़, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान