पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला डॉक्टर
युवती के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिये भेजा। आनन-फानन में पुलिस टीम ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिये क्लीनिक पर दबिश दी, लेकिन वह भाग निकला। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार व्यास ने बताया कि डॉक्टर पर युवती से बलात्कार करने का आरोप है। लिहाजा रिपोर्ट दर्ज कर उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही महिला से बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी।