26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनोर
दलित समुदाय के दो पक्षों में इस बात पर जवान से लेकर बुजुर्गों में चले लाठी डंडे, देखें वीडियो
Play video

दलित समुदाय के दो पक्षों में इस बात पर जवान से लेकर बुजुर्गों में चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 5:53 PM IST

बिजनौर।हल्दौर थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले।मामूली सी बात को लेकर एक ही समुदाय के लोगों मे पहले तो कहासुनी हुई बाद में ये कहासुनी मारपीट में बदल गई। काफी देर तक चली इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने शांति भंग के मामले में दोनों तरफ के लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा कर जांच शुरू कर दी।

दरअसल ये पूरा मामला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम खारी का है। जहां पर मामूली से विवाद को लेकर दलित समुदाय के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर भीड़ पड़े। इस मारपीट में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए।जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। वहीं हल्दौर इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षो के विरुद्ध शान्ति भंग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।