26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में बदमाशों का नया ड्रेस कोड आया सामने, मचा हड़कंप

बाइक पर सरेराह इस तरह दिया वारदात को अंजाम कि दंग रह गए सभी। लोगों में दहशत।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Aug 2018, 8:09 PM IST

demo pic

यूपी के इस शहर में बदमाशों का नया ड्रेस कोड आया सामने, मचा हड़कंप

सहारनपुर। सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर पड़ने वाले कस्बा ननौता में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए अध्यापक और अध्यापिका को लूट लिया। दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात को अंजाम देकर लुटेरे सरेआम फरार हो गए। लुटेरों को भाग जाने के बाद पीड़ित अध्यापक और अध्यापिका ने शोर मचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित अध्यापक व अध्यापिका ने बताया कि बदमाशों ने स्कूल की ड्रेस पहन रखी थी। इस वारदात का पता चलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग कराई, लेकिन इनका कोई पता नहीं चल सका। बता दें कि यह बाइकर्स पिछले एक सप्ताह से ननौता क्षेत्र में सीरियल वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब तक लूट की तीन वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें-Online satta: दस गुना पाने के लिए सट्टा लगा रहे थे रईसजादे, देखकर दंग रह गर्इ पुलिस

विरोध करने पर पीटा
बाइक पर सवार होकर आए इन तीनों युवकों ने लूट की इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब अध्यापक और अध्यापिका स्कूल जा रहे थे। गांव पांडोखेड़ी के पास इन्होंने अध्यापक व अध्यापिका को रोक लिया और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उनसे मोबाइल फोन, नगदी और सोने की चेन लूट ली। अध्यापिका ने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने मारपीट शुरु कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-दलित समुदाय के दो पक्षों में इस बात पर जवान से लेकर बुजुर्गों में चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक
इस बाइकर्स गैंग ने इन दिनों ननौता क्षेत्र में दहशत फैला रखी है और एक के बाद एक ये गैंग सीरियल वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस भी इन लुटेरों को ट्रेस नहीं कर पा रही है। हर वारदात को यह लुटेरे उस क्षेत्र में अंजाम देते हैं जहां बहुत ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होती और सीसीटीवी कैमरे भी आस-पास नहीं होते। घटना के बारे में पूछने पर ननौता थाना प्रभारी सुधीर उज्जवल ने बताया कि अध्यापक व अध्यापिका से पूछताछ की जा रही है। उनसे लुटेरों के हुलिए के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। पुलिस इनका स्कैच बनाने की तैयारी भी कर रही है। हमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ा अफगानी नागरिक, जांच में मिला एेसा सामान कि खुफिया विभाग भी हो गया चौंकन्‍ना

यह भी देखें-थम नहीं रहा है एडीएम व रिटायर्ड कर्नल विवाद

शिक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि वह और शिक्षिका अर्चना पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांडुखेड़ी में पढ़ाते हैं। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। दोनों जम्बू गढ़ से पांडू खेड़ी पैदल जा रहे थे। जब हम गांव के तालाब के पास पहुंचे तो बाइक पर आ रहे तीन युवक उन्हें ओवरटेक कर आगे निकल गए। लेकिन कुछ देर बाद तीनों दोबारा वापस आए और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने लगे। विरोध करने पर शिक्षक के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गए और सारा सामान लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायल शिक्षक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।